• इस्कान मंदिर मे राधा-कृष्ण को गर्मी से बचाने के लिए लगाया जा रहा चंदन।

संवाददाता
कानपुर। शहर में सुबह के समय मौसम साफ था । सुबह से ही सूरज अपने चरम पर था। तेज धूप निकली हुई थी । सुबह 11 बजे तक तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब था। दोपहर के समय अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास रहा। लेकिन शाम को हुई आंधी बारिश ने मौसम ठंडा कर दिया।
शहर में गर्मी एक बार फिर अपने तेवर दिखाने लगी है। दिन में तेज धूप और बढ़ती तपिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। रात का बढ़ता तापमान भी लोगों को बेचैन कर रहा है।
मौसम के असर का प्रभाव धार्मिक स्थलों पर भी दिखाई देने लगा है। शहर के इस्कॉन टेंपल में भगवान राधा-कृष्ण को गर्मी से राहत देने के लिए चंदन अर्पित किया जा रहा है। आज बादल छाने से धूप नरम रह सकती है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि
एक टर्फ लाइन पूर्वी उत्तर प्रदेश से होती हुए बिहार के रास्ते पूर्वोत्तर के राज्यों में जा रही है। इसकी वजह से हाई क्लाउड छा सकते हैं जो कि धूप को नरम रखेंगे लेकिन गर्मी बरकरार रहेगी। तापमान पर नियंत्रण हो सकता है। बारिश की संभावना कम है। नमी की वजह से शाम को बूंदाबांदी हो सकती है।
मंदिर में भगवान को लगाया जाने वाला चंदन पहले कार्यकर्ता सिलबट्टे पर घिसकर तैयार करते है। इसके बाद विधि-विधान से राधा-कृष्ण को चंदन लगाया जाता है, ताकि उन्हें गर्मी का एहसास न हो। श्रद्धालु भी इस विशेष सेवा को देखने मंदिर पहुंच रहे हैं।
सीएसए के वेदर स्टेशन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है। मई महीने में अब तक यह दिन और रात दोनों का सबसे अधिक तापमान है। बीते दिनों में तापमान इससे कम बना हुआ था, लेकिन अब गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है।
सुबह से ही तेज धूप के साथ सूरज ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। दोपहर तक गर्म हवाओं और तपिश ने लोगों का बाहर निकलना मुश्किल कर दिया। सड़कों पर लोग गमछा, दुपट्टा और टोपी से खुद को ढककर निकलते नजर आए।
हालांकि शाम के समय आंधी और तेज हवाएं चलने के बाद हुई बरसात से लोगों को बड़ी राहत दी, लेकिन रात में बढ़ती उमस और गर्मी ने परेशानी बरकरार रखी। लगातार गर्म होती रातों के कारण लोगों की नींद भी प्रभावित हो रही है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।






