
संवाददाता
कानपुर। आज सीबीएसई की ओर से जारी हुई 12वीं के परिणाम में कमला नगर के सर पदमपत सिंघानिया एजुकेशन सेंटर की सोनाक्षी गोयल ने 99.6% मार्क्स पाए हैं। स्कूल की ओर से किए गए दावों के अनुसार यह नगर के सबसे ज्यादा मार्क्स हैं। इसी स्कूल की अक्षरा और गौरवी जायसवाल ने 98.6% मार्क्स पाए हैं।
सीबीएसई के 12वीं का नतीजा आने पर पदमपत सिंघानिया एजुकेशन सेंटर में छात्रों ने टीचर्स के साथ खुशियां मनाई।
सोनाक्षी गोयल ने 99.6% से कामयाबी हासिल की। वह शहर की टॉपर बनी हैं। इस खुशी में स्कूल में उनका मुंह मीठा कराया गया।
सोनाक्षी ने बताया कि वह भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती हैं। सोनाक्षी ने अपनी पढ़ाई के तरीके पर बताया कि एनसीईआरटी सिलेबस और स्कूल के टीचर्स के बताए गए नोट्स से तैयारी करके यह मार्क्स पाए हैं। इनके पिता गौतम गोयल सीए और मां शेफाली गोयल ग्रहणी है। नीट का पेपर लीक होने पर इनका कहना है कि यह सिस्टम का फेलियर है ऐसा नहीं होना चाहिए।
सीबीएसई का रिजल्ट जारी होते ही शहर के स्कूलों में छात्र-छात्राओं का पहुंचना शुरू हो गया। स्कूलों में टीचर्स ने छात्र-छात्राओं को लड्डू खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया।
शहर के सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों में रिजल्ट जारी होते ही जश्न का माहौल है।






