September 8, 2024

 —पकड़े गए आरोपियों में 4 महिलाएं भी शामिल।

कानपुर।  शहर के साथ ही आसपास के जिलों में गांजा सप्लाई करने वाले तस्करों को शहर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस की पकड में आए गांजा तस्कर गिरोह में 4 महिलाएं भी शामिल हैं।  जांच में सामने आया कि गांजा तस्कर महिलाओं से पूरे शहर में गांजा की सप्लाई करा रहे हैं। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 9 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया है। महिलाओं ने बताया कि छात्रों वाले क्षेत्र से लेकर शहर के अलग-अलग इलाकों में मादक पदार्थ की तस्करी करती हैं। महिलाएं होने के चलते उनके ऊपर कोई शक नहीं करता है। डीसीपी वेस्ट विजय ढुल ने बताया कि पनकी पुलिस की पकड़ में आए आठ लोग पनकी कलां कच्ची बस्ती निवासी है। तस्करी में शामिल पकड़ी गईं 4 महिलाएं एक ही परिवार की हैं। पुरुष तस्कर भी एक ही परिवार से हैं। बच्चे, महिलाएं और पुरुष परिवार का हर व्यक्ति गांजा तस्करी करता है। शहर के अलग-अलग पान की दुकानों, नशे के अड्‌डों में महिलाएं मादक पदार्थ की सप्लाई करती हैं। इसके साथ ही कई ठिकानों पर ग्राहक की डिमांड पर सीधे भी सप्लाई करती हैं। अगर महिलाओं पर कोई संदेह करता है या शिकायत करता है तो महिलाएं उसे झूठे छेड़खानी केस में फंसा देती हैं। इस तरह से पूरे शहर में मादक पदार्थ सप्लाई का पूरा नेटवर्क खड़ा कर रखा है। पनकी पुलिस ने  तस्कर रतन उर्फ जतन निवासी पनकी, बदन निवासी पनकी कला, संजीत कंजड निवासी पनकी, अंकित निवासी पनकी मंदिर रोड समेत चार महिलाओं को अरेस्ट किया है। तस्करों ने बताया कि महिलाएं और बच्चों के  इस्तेमाल से तस्करी में पुलिस उन पर शक नहीं करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *