May 13, 2026

संवाददाता
कानपुर।  उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से कानपुर में पीजीटी भर्ती परीक्षा हो रही है। इसे 26 केंद्रों पर आयोजित किया जा रहा है। दो दिन तक होने वाली परीक्षा के पहले दिन शनिवार को पहली पाली के लिए अभ्यर्थियों को सुबह करीब 7.30 बजे से प्रवेश दिया गया। कल्याणपुर स्थित जवाहर लाल नेहरु इंटर काॅलेज में अभ्यर्थियों के जूते-मोजे उतरवार तलाशी ली गई।
परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थियों के आने का सिलसिला शुरु हो गया। अलग अलग स्तर पर सघन चेकिंग तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश मिला। परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थी अपने अपने विषय की तैयारी करते नजर आए। पहली पाली की परीक्षा 11.30 बजे खत्म हुई। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शुरु हुई, जिसके करीब एक घंटे पहले अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया ।
दो दिन तक होने वाली परीक्षा के पहले दिन शनिवार को 22253 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी व दूसरे दिन रविवार को जिले में 18825 परीक्षार्थी अपनी किस्मत को आजमाएंगे।
परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी स्टाफ के साथ साथ पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा। बताते चलें कि दोनों दिन दो-दो पालियों में परीक्षा होगी। परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *