May 13, 2026

संवाददाता
कानपुर।  आज सुबह के समय आसमान साफ रहा । नरम धूप निकली हुई थी। साथ में हवाएं भी चल रही थी । दोपहर के समय धूप में तेजी आ गई। दोपहर 12 बजे तक तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब था। दिन में धूप निकलने से अधिकतम पारा बीते 24 घंटे में 6.2 बढ़कर 35.2 डिग्री तक पहुंच गया जो कि सामान्य से 4.6 डिग्री कम रहा । 18.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ रात में सीजन का सबसे कम तापमान रहा। यह प्रदेश में तीसरे नंबर पर है।
कानपुर शहर में मई महीने के शुरुआती दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। तापमान सामान्य से नीचे रहने से मौसम सुहाना रहा। आने वालों दो दिनों में दिन में धूप निकलने के साथ तापमान बढ़ेंगे। हालांकि सुबह व रात के समय तापमान कम रह सकते हैं।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि
दोपहर में तापमान 35 डिग्री के पास जा सकते हैं। शाम के समय एक बार फिर हवाएं मौसम को सुहाना करेंगी।11 से 13 मई के बीच एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस आ रहा है, जिसके बाद एक बार फिर मौसम बदल सकता है।
दिन के समय सुबह से ही बादल साफ रहे। सुबह के समय धूप हल्की रही लेकिन दोपहर होते होते सूरज के तेवर सख्त हुए और तेज धूप ने गर्मी का एहसास कराया। धूप से बचने के लिए लोगों ने चेहरे को कपड़े से ढका व तरल पदार्थों की दुकानों की ओर रुख किया। हालांकि शाम होते होते एक बार फिर मौसम ने करवट ली और ठंडी हवाएं चलीं।
रातों का ठंडा होना लगातार जारी है। न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से 6.6 डिग्री कम है। रात के समय ठंडी हवाओं के चलने से गर्मी से राहत बरकरार है। रात व सुबह के समय मार्च के महीने जैसा आभास हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *