• कानपुर नगर में 28,51,060 मतदाता।

संवाददाता
कानपुर नगर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 10 अप्रैल 2026 को जनपद कानपुर नगर में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हुआ। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने पांच मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दलों एवं दो राज्य स्तरीय दलों को अंतिम मतदाता सूची की प्रति उपलब्ध कराई।
जिलाधिकारी ने विशेष प्रगाढ़ मतदाता सूची अभियान में सहयोग के लिए जनपदवासियों, राजनीतिक दलों, मीडिया प्रतिनिधियों, समस्त बीएलओ एवं प्रक्रिया से संबंधित समस्त कार्मिकों का आभार व्यक्त किया।
आज प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में कानपुर जनपद के 10 विधानसभा क्षेत्र में कुल 28,51,060 मतदाता हैं। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 15,35,294 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 13,15,656 है। थर्ड जेंडर के 110 मतदाता हैं।
आज प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार जनपद में कुल 23 919 दिव्यांग मतदाता हैं। इनमें 15,186 पुरुष मतदाता तथा 8731 महिला मतदाता हैं, जबकि 2 दिव्यांग श्रेणी के मतदाता थर्ड जेंडर से संबंधित हैं।
इसी प्रकार आयु के अनुसार 18-19 आयु वर्ग के 38,053, 20-84 आयु वर्ग के 27,99,560 तथा 85+ आयु वर्ग के 13,447 मतदाता हैं।
अंतिम मतदाता सूची के अनुसार बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र में 3,40,950, बिठूर विधानसभा क्षेत्र में 3,44,036, कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में 2,64,636, गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में 2,57,330, सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में 2,12,940, आर्य नगर विधानसभा क्षेत्र में 2,21,779, किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र में 2,73,355, कानपुर कैंट विधानसभा क्षेत्र में 2,69,396, महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में 3,69,379 तथा घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र में 2,97,259 मतदाता है।






