March 10, 2026

संवाददाता
कानपुर।
चौबेपुर ब्लाक के मालों गांव में आयोजित जन चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। 

चौबेपुर ब्लॉक प्रमुख राजेश शुक्ला की उपस्थिति में ग्राम प्रधान छोटे चौरसिया और पूर्व प्रधान रामू मिश्रा ने कार्यक्रम में भाग लिया। पंचायत सचिव सुप्रिया सिंह ने चौपाल का संचालन किया।
ग्रामीणों ने राशन वितरण की समस्या को प्रमुखता से उठाया। वर्तमान में उन्हें भन्नु कोठी से राशन लेने जाने के लिए रेलवे लाइन पार करनी पड़ती है। राशन विभाग के इंस्पेक्टर ने आश्वासन दिया कि अब राशन मालों गांव में ही वितरित किया जाएगा।
आवारा पशुओं की समस्या पर ब्लॉक प्रमुख ने गांव में छोटी गौशालाएं खोलने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में दो महिलाओं की गोद भराई और अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न हुए।
चौपाल में खंड विकास अधिकारी यशवीर सिंह, पंचायती राज से मुकेश कुमार, स्वास्थ्य विभाग से मनीषा, शिवांगी और श्वेता, कृषि विभाग से सुदर्शन कुमार और राघवेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। 

इसके अलावा शिक्षा विभाग, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, सहकारिता, पशु चिकित्सा और कृषि रक्षा इकाई के अधिकारी भी उपस्थित थे। 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और पुरुष शामिल हुए।