
संवाददाता
कानपुर। ग्राम प्रधान की शिकायत के बाद ग्राम पंचायत की टंकी में लीकेज की समस्या को ठीक कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को जल्द ही स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
ग्राम प्रधान शिवराज सिंह भास्कर ने 15 दिनों से चली आ रही इस समस्या को लेकर सहायक अधिशासी अभियंता सतीश राजपूत से शिकायत की थी। उनकी शिकायत का संज्ञान लेते हुए विभाग ने तत्काल कार्रवाई की।
लीकेज की समस्या के समाधान के लिए 29 सितंबर 2025 को मरम्मत का काम शुरू किया गया। इसके अतिरिक्त वाली पुरानी पाइपलाइन को भी बदला जाएगा। इसके लिए आवश्यक सामग्री पहुंच चुकी है और जल्द ही इस पर भी काम शुरू हो जाएगा।
इन प्रयासों से क्षेत्र के निवासियों को अब नियमित और पर्याप्त पेयजल मिलने की उम्मीद है।






