June 28, 2026

संवाददाता 

कानपुर। अभी अगले दो-तीन दिन उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। शहर में आज सुबह के समय लोगों को गर्मी से हल्की राहत रही । सुबह से धूप निकली हुई थी । तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब था । हालांकि आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे जो की धूप की तीव्रता को नियंत्रित रखे थे । 

दोपहर में तेज धूप व लू ने गर्मी को बढ़ाया। बीच-बीच में हल्के बादल भी छाते रहे। फिलहाल दो से तीन तक गर्मी से राहत नहीं मिलने के आसार हैं।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि

महीने के अंत तक मानसून कानपुर आ जाएगा। यह 25 जून को उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर सकता है। अगले 24 घंटों में तेज धूप निकलेगी। दिन में बादल छा सकते हैं, धूप निकलेगी। देर शाम बूंदाबांदी हो सकती है।

बुधवार दोपहर तक सूरज की तपिश इतनी बढ़ गई कि अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक रहा। तेज धूप और गर्म हवा ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया। दोपहर के समय सड़कों पर निकलने वाले लोग सिर और चेहरा ढककर चलते नजर आए। बाजारों और प्रमुख चौराहों पर भी सामान्य दिनों की अपेक्षा भीड़ कम दिखाई दी।

बारिश के बाद उमस बढ़ने से परेशानी और बढ़ गई। नमी का स्तर 81 प्रतिशत रहने के कारण लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा। पसीना सूखने का नाम नहीं ले रहा था और थोड़ी देर बाहर रहने पर ही लोग बेहाल हो गए।

मंगलवार रात में हुई हल्की बारिश भी गर्मी से राहत नहीं दिला सकी। करीब 2.1 मिमी बारिश होने के बाद बुधवार सुबह आसमान साफ हो गया। सुबह से ही तेज धूप रही, जिससे लोगों को दिन चढ़ने के साथ ही भीषण गर्मी का एहसास होने लगा।

दोपहर बाद लू के थपेड़ों ने हालात और कठिन बना दिए। गर्म हवाएं शाम तक चलती रहीं, जिससे मौसम में किसी तरह की राहत महसूस नहीं हुई। शाम ढलने के बाद भी वातावरण में गर्मी बनी रही और लोगों को राहत का इंतजार रहा। सीएसए की रिपोर्ट के अनुसार न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।