July 23, 2026

संवाददाता
कानपुर।  ब्रजभूमि को मांस-मदिरा मुक्त करने की मांग को लेकर निकले बवंडर बाबा की पदयात्रा कानपुर के कल्याणपुर पहुंची। यात्रा के 14वें दिन बवंडर बाबा ने सनातनियों के साथ मां आशा देवी मंदिर में दर्शन किए और आशीर्वाद लेकर लखनऊ के लिए प्रस्थान किया।
यह पदयात्रा 1 मई को वृंदावन से शुरू हुई थी। बवंडर बाबा कुछ सनातनियों के साथ मिलकर इस मुहिम को आगे बढ़ा रहे हैं।
यात्रा का समापन 18 मई को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय पर होगा। वहां बवंडर बाबा मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें प्रस्तुत करेंगे।
बवंडर बाबा की मुख्य मांग है कि भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थली ब्रजभूमि 84 कोस क्षेत्र को पूर्ण रूप से मांस-मदिरा मुक्त घोषित किया जाए। उनका कहना है कि यह कदम धार्मिक क्षेत्र की पवित्रता और मर्यादा बनाए रखने के लिए आवश्यक है।
बवंडर बाबा सामाजिक और धार्मिक मुद्दों पर पदयात्रा के माध्यम से जनजागरण अभियान चलाने के लिए जाने जाते हैं। कल्याणपुर में स्थानीय श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। मां आशा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद यात्रा लखनऊ की ओर रवाना हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *