आ स. संवाददाता
कानपुर। बरसो से नव वर्ष पर लोगों को मुफ्त पिलाई जा रही चाय नगर में चर्चा का विषय बनती जा रही है। हो भी क्यों न संजय तिवारी जिस सेवा भाव से आम लोगों को अपनेपन से चाय पिलाते है उससे चाय पीने वाला उनकी बड़ाई करता नहीं थकता है।
हर आदमी अपनी तरह से नया साल मनाता है, लेकिन संजय तिवारी दूसरों की सेवा से ही संतुष्ट होते है। नगर के विकास नगर में संजय तिवारी का तिवारी टी स्टाल है कई वर्षों से संजय तिवारी नए वर्ष में अपने स्टाल को गुब्बारो से सजाकर हजारों लोगों को मुफ्त गरमा गरम चाय वितरित करते हैं।
संजय तिवारी यह कहते हैं कि हमारा उद्देश्य यह है कि सर्दी में एक दिन पूरे समय सबको गरमा गरम चाय सेवा भाव से निशुल्क रूप से पिलाई जाए।
संजय तिवारी के इस चाय वितरण कार्यक्रम में उनके साथ शुभम तिवारी, कुमार त्रिपाठी, शेखर पांडे, आशुतोष अवस्थी, शैलेंद्र सिंह, दुर्गा शरण मिश्रा, प्रवीण वाजपेई अतुल अग्रवाल पूरे दिन सेवा भाव से संजय तिवारी के टी स्टाल पर मुफ्त चाय वितरण में सहयोग करते हैं।