March 15, 2026

कानपुर। संपूर्ण क्रांति के महान योद्धा जयप्रकाश नारायण की 122वीं जयंती पर समाजवादी पार्टी की पीडीए यूथ टीम के प्रभारियों, महाविद्यालयों के प्रतिभावान छात्रों एवं महिलाओं का युवा सम्मेलन सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में नवीन मार्केट में सम्पन्न हुआ।इस कार्यक्रम का  संचालन सपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू ने किया ।इस युवा सम्मेलन में जेपी के चित्र पर माल्या अर्पण करते हुए संपूर्ण क्रांति के महान योद्धा को नमन करके सम्मेलन को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा की जय प्रकाश नारायण सन 1974 में कानपुर आए थे ।उन्होंने एक विशाल सभा में कहा था कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अहिंसात्मक आंदोलन करो और नारा दिया था ” कि डरना नहीं अभी हम जिंदा है” । तानाशाही प्रवृत्ति की सरकार के खिलाफ संघर्ष में युवा पीढ़ी नही झुकेगी । पूरे देश में नौजवान सड़कों पर निकल रहा है महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि जयप्रकाश नारायण ने संघर्षशील, जुझारू तथा आजादी की लड़ाई में अग्रणी रहकर संघर्ष किया और जयप्रकाश नारायण देश के महान जननायक थे । विनय से क्रांति के शोधक, भारत में समाजवाद की स्थापना, भारत छोड़ो आंदोलन, सर्वोदय आंदोलन, चंबल के डाकुओं का समर्पण, बिहार आंदोलन, संपूर्ण क्रांति का आवाहन से लेकर दिल्ली की आधिनायक वादी सत्ता को उखाड़ कर लोकतंत्र की बहाली तक उन्होंने इतनी विविध रचनात्मक और सत्याग्रही भूमिकाओं का निर्वहन किया जो आज युवा पीढ़ी के लिए अनुकरणीय है । महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि हमें समता मूलक समाज की मजबूती के साथ संस्कार युक्त अहिंसात्मक आंदोलन के जरिए जनता के हितों पर ध्यान देकर अग्रणी भूमिका निभाकर सोती व्यवस्था में परिवर्तन का संदेश देना होगा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि लोकतंत्र में जेपी की मूर्ति पर माला पहनाने जाने पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  का आवास घेर कर बाड़ा बनाकर भाजपा ने लोकतंत्र की जड़े हिलाने का जो संदेश दिया है उसे सपा बर्दाश्त नहीं करेगी और समय आने पर अहिंसात्मक आंदोलन की रणनीति को अमली जामा पहनाने की तैयारी आरंभ कर दी गई है। 

Related News