June 7, 2026

संवाददाता 

कानपुर।  मुंबई में रह रहे एक युवक से मिली संदिग्ध मौत की सूचना पर नरवल पुलिस नसड़ा गांव में जांच के लिए पहुंची। पुलिस की पड़ताल में पता चला कि मौत संदिग्ध नहीं थी, बल्कि बीमारी के कारण हुई थी और परिजन सामान्य प्रक्रिया के तहत अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे।

थाना नरवल पुलिस को नसड़ा गांव निवासी मंगल सिंह ने फोन पर सूचना दी थी। मंगल सिंह मुंबई में नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया था कि गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है और परिजन शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान, मृतक के परिजनों ने उपचार से संबंधित आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत किए। इन अभिलेखों से स्पष्ट हुआ कि व्यक्ति की मृत्यु बीमारी के कारण हुई थी।
कार्यवाहक थाना प्रभारी नरवल सतेंद्र कुमार ने बताया कि जांच में मृतक की मौत हार्ट अटैक से होने की पुष्टि हुई है।
उन्होंने यह भी कहा कि गलत एवं भ्रामक सूचना देने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कानूनी कार्रवाई की जायगी।