
संवाददाता
कानपुर। घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र के पतारा ब्लॉक में सेवक आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम रामसारी, ओरिया, मिर्जापुर और गुचूपुर गांवों में हुआ।
घाटमपुर की विधायक सरोज कुरील ने ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन से जुड़ी कई मांगें रखीं।
ग्रामीणों ने पानी की टंकी की मांग की। साथ ही नालियों की सफाई का मुद्दा उठाया। बिजली व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं भी विधायक के सामने रखीं गई।
विधायक ने सभी समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों पर तुरंत कार्रवाई कराई जाएगी। ग्रामीणों ने विधायक के प्रयासों की सराहना की और उनका आभार जताया।






