June 8, 2026

संवाददाता
कानपुर। आज विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय एवं आंचलिक कार्यालय, कानपुर के अधिकारीयों एवं  कर्मचारियों ने एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
यह रैली ईपीएफओ कार्यालय, सर्वोदय नगर से प्रारम्भ होकर चन्द्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय नवाबगंज तक आयोजित की गई।
इस रैली में सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण तथा सतत जीवनशैली के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
इस साईकिल रैली कार्यक्रम का विशेष आकर्षण भारतीय स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त सहायक महाप्रबंधक सी.एस. मिश्रा के साथ क्षेत्रीय कार्यालय के वरिष्ठ सहायक सुनील गुप्ता की सहभागिता रही।
इन दोनों अतिथियों की ऊर्जा एवं सक्रिय भागीदारी ने यह प्रेरक संदेश दिया कि बढ़ती आयु स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने में कभी बाधा नहीं बनती।
इस अवसर पर कुमार अभिषेक, क्षेत्रीय आयुक्त द्वितीय ने नियमित साइकिल चलाने के लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि साइकिलिंग न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिवहन को भी बढ़ावा देती है।
इस रैली के माध्यम से फिट इंडिया, स्वस्थ जीवनशैली तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News