June 15, 2026

संवाददाता 
कानपुर।
मंगलवार को बिजली विभाग की ओर से शहर के एक दर्जन इलाकों में शटडाउन लिया गया। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में 4 से 5 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। विभाग की टीम ने यूटिलिटी शिफ्टिंग, केबल डालने और पोल बदलने का कार्य किया। इस काम के लिए करीब 50 कर्मचारी फील्ड पर तैनात रहे।
बिजली विभाग के अनुसार नवाबगंज, एचबीटीआई और आजाद नगर क्षेत्र में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही । वहीं राम जानकी और पानी की टंकी क्षेत्र में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन रहा ।
इसके अलावा लवकुश पुरम, मोहन गेस्ट हाउस, शिवली रोड, आचार्य नगर, ओ ब्लॉक, कच्ची बस्ती, वरुण विहार और वैष्णवी विहार इलाके में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही ।
केस्को अधिकारियों का कहना है कि कर्मचारियों ने कार्य पूरा होते ही बिजली की आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कर दी। 

Related News