June 21, 2026

संवाददाता
कानपुर। जून के महीने ने कानपुर वालों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल हैं। शनिवार सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण तापमान तेजी से बढ़ गया । मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में बारिश के आसार हैं।
वहीं अधिकतम तापमान 42 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक रहा। जबकि न्यूनतम पारा 30 डिग्री रहा।
तेज धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया। दोपहर के समय सड़कों पर निकलने वाले अधिकांश लोग चेहरे को कपड़े से ढककर चलते नजर आए। गर्म हवाओं का असर देर शाम तक बना रहा, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल सकी।
दिन के साथ रातें भी गर्म होती जा रही हैं। रात का न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे रात में भी गर्मी का एहसास बना रहा। उमस बढ़ने के कारण लोगों को पसीने और चिपचिपाहट का सामना करना पड़ा। फिलहाल गर्मी और उमस से तत्काल राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि
आने वाले 24 घंटे में दिन में तेज धूप निकलेगी इसके अलावा लू भी चलेगी। तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकते हैं। हालांकि नमी के कारण बादल छाने व पाकेट्स में बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News