May 15, 2026

संवाददाता 

कानपुर।  शहर के पांच इलाकों में गुरुवार को बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान बिजली विभाग की ओर से पोल लगाने-हटाने और केबल डालने का कार्य कराया गया। इसके चलते अलग-अलग क्षेत्रों में 3 से 4 घंटे तक बिजली कटौती हुई ।

बिजली विभाग के अनुसार इस कार्य के दौरान करीब 45 कर्मचारी फील्ड पर तैनात रहे। काम पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति दोबारा सुचारू कर दी गई ।
जरीब चौकी उपकेंद्र के अंतर्गत आचार्य नगर, हॉर्समेन बाग उपकेंद्र के ओ ब्लॉक, पराग डेयरी के पास यू ब्लॉक और गोविंद नगर के चावला मार्केट इलाके में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही ।
इसके अलावा चालीस दुकान उपकेंद्र के अंतर्गत हनुमान मंदिर के आसपास के इलाके में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रही।
विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कार्य पूरा होने के बाद तुरंत विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई । 

Related News