June 7, 2026

संवाददाता 

कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी एक युवक ने गांव के ही कुछ लोगों पर रास्ते में रोककर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर निवासी गुलाब सिंह के अनुसार वह किसी काम से जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान  कुछ लोगों ने उसे रास्ते में रोक लिया और पुरानी रंजिश को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए विवाद शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। पीड़ित का कहना है कि आरोपितों ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान आरोपी लगातार गाली-गलौज करते रहे। मारपीट के दौरान उसके हाथ की ऊँगली भी कट गई। किसी तरह वह वहां से बचकर निकला और पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी।परिजनों ने 112 नंबर डायल कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाने का फ़ोर्स मौके पर पहुंचा और लिखित शिकायत ली। 
पुलिस ने शिकायत पत्र प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।