June 15, 2026

संवाददाता 

कानपुर। नगर से होकर जाने वाली ट्रेनों पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य का असर पड़ेगा। अहिल्यानगर-निंबलक स्टेशनों के बीच नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे ने 4 ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। इसके अलावा 10 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी, जबकि एक ट्रेन देरी से संचालित होगी।
उत्तर-मध्य रेलवे के अधिकारी ने बताया कि यात्री सफर से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। इंटरलॉकिंग कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य कर दिया जाएगा। यात्रियों से रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट और हेल्पलाइन से अपडेट लेते रहने की अपील की गई है।
01415 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस 14 मई से 18 मई तक निरस्त रहेगी।
01416 गोरखपुर-हडपसर एक्सप्रेस 15 मई से 19 मई तक निरस्त रहेगी।
01449/01450 पुणे-दानापुर एक्सप्रेस 16 और 17 मई को निरस्त रहेगी। 

Related News