June 15, 2026

संवाददाता 

कानपुर। केडीए के प्रवर्तन दल जोन-1 बी के विषेष कार्याधिकारी- उपजिलाधिकारी डा. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में 8.5 बीघे भूमि पर हो रहे प्लाटिंग और निर्माण के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पन्न की गयी।  

हरि मोहन गुप्ता व अन्य की बैरी अकबरपुर बांगर, कानपुर नगर में आराजी संख्या-930 व अन्य में 3 बीघा भूमि पर गेस्ट हाउस, होटल के अवैध रूप से किये जा रहे निर्माण के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

इसी तरह रामबाबू व मोेनू यादव व अन्य की कटरी कानपुर नगर में आराजी संख्या-1397, 1398, 1399, 1390 एवं 1388 में लगभग 5.5 बीघा क्षेत्रफल में की गयी अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

डा. रवि प्रताप सिंह, विशेष कार्याधिकारी, उप जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि इसके अतिरिक्त लगभग  9.5 बीघे में अवैध,अनाधिकृत रूप से विकसित की जा रही प्लाटिंग को चिन्हित किया गया है। जिसकी ध्वस्तीकरण- सीलिंग की कार्यवाही के लिए  15 मई का  दिन निर्धारित किया गया है, निर्धारित तिथि पर नियमानुसार ध्वस्तीकरण,सीलिंग की कार्यवाही सम्पादित की जायेगी।

डा. रवि प्रताप सिंह, विशेष कार्याधिकारी,उपजिलाधिकारी ने आम जनमानस से यह अपील की है कि प्राधिकरण क्षेत्र में विकसित प्लाटिंग में भूमि क्रय किये जाने से पूर्व कानपुर विकास प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत की जानकारी स्वयं प्राप्त करने के उपरान्त भूमि क्रय करना सुनिश्चित करें साथ प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर स्वीकृत मानचित्र के अनुसार ही निर्माण करना सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में सम्भावित आर्थिक, मानसिक क्षति से बचा जा सकें।

इसी प्रकार भविष्य में भी सतत अभियान चलाकर निरोधात्मक कार्यवाही जारी रहेगी।

उपरोक्त ध्वस्तीकरण कार्यवाही के दौरान अवर अभियन्ता हिमांशु बर्नवाल, सुपरवाइजर राम औतार, मनोज कुमार, राज कुमार, लाल सिंह एवं पुलिस बल साथ में उपस्थित रहा । 

Related News