May 1, 2025

आ स. संवाददाता 
कानपुर।
  एक कथित भाजपा नेता पर कोतवाली थाना क्षेत्र के एक पुरोहित ने पत्नी के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। छेड़छाड़ करने पर पुरोहित की पत्नी व भाजपा नेता से झगड़ा हो गया। जिसके बाद उनमे धक्का मुक्की भी हुई। पुरोहित ने इस मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस के मुताबिक मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाली क्षेत्र स्थित एक घाट पर पुरोहित गंगा आरती कराते हैं। उनके मुताबिक उन्हीं के मोहल्ले में एक व्यक्ति जो खुद को भाजपा नेता बताता है। वो उनकी पत्नी से काफी दिनों से आते जाते छेड़खानी कर रहा था। पुरोहित के मुताबिक वह अपनी पत्नी को डॉक्टर को दिखाने ले गए थे। दवा दिलवाने के बाद वो घाट के पास पत्नी को छोड़कर निकल गए। पुरोहित का आरोप है कि पत्नी जब अपने घर जा रही थी तो कथित भाजपा नेता ने उसका रास्ता रोका। उससे गंदी बात करते हुए कहा कि झोलाछाप डाक्टर के चक्कर में कहां पड़ी हो हमारे साथ चलो हम तुम्हारा अच्छा इलाज करा देंगे ।
इस पर पुरोहित की पत्नी उखड़ गई। उसने पुरोहित को फोन कर दिया। पुरोहित भी मौके पर पहुंच गए। जिससे कथित भाजपा नेता के साथ उनकी कहा सुनी और धक्का मुक्की भी हुई। 

कोतवाली इंस्पेक्टर के मुताबिक मामले में जांच की जा रही है। घटना की मुख्य वजह क्या है, इसका पता किया जा रहा है।