May 19, 2026

संवाददाता 

कानपुर।  आज ईद उल फितर के मौके पर बहुजन समाज पार्टी की जानिब से, रमजान के पाक महीने में रोजे मुकम्मल होने के बाद की खुशी के बावत मुकर्रर दिन ईद उल फितर के मुबारक मौके पर 212 गोविन्द नगर विधानसभा कमेटी की ओर कैम्प लगाकर विजयनगर और अरमापुर ईदगाह में सर्व समाज कै लोगों ने मुस्लिम समाज के लोगों को गले मिलकर बधाई दीऔर नमाज के बाद मुल्क अमन चैन की दुआ मांगी।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व मंडल प्रभारी बबलू चौधरी, पूर्व मुख्य मंडल प्रभारी दीप सिंह एडवोकेट, भाई असलम राज, पूर्व मंडल संयोजक मोहन राम, विधानसभा प्रभारी सुनील भारती, विधानसभा अध्यक्ष पन्ना लाल जैसवार, इकबाल अहमद, श्री कांत एडवोकेट,मनोज पचौरी, आशीष गौतम, एजाज  अहमद,संतराम सुमन,आदि कार्य कर्ता मौजूद रहे।

Related News