June 8, 2026






संवाददाता
कानपुर।  कल्याणपुर मे छत पर चढ़कर सूर्यदेव को जल चढ़ाने गए बुजुर्ग  छत से उतरते समय पैर स्लिप हो जाने से गिर गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन बुजुर्ग को हैलट हॉस्पिटल ले गए जहाँ उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जाँच पड़ताल करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मिर्ज़ापुर निवासी ओमप्रकाश विश्वकर्मा प्राइवेट कर्मी थे। परिवार मे पत्नी मानसी बेटा अमित व नवीन है। छोटे भाई उमेश विश्वकर्मा ने बताया कि बड़े भाई ओम प्रकाश कुछ दिनों बीमार चल रहे थे। वह नहा धोकर पूजा करने के बाद छत पर जाकर सूर्यदेव को जल चढ़ाने छत पर गए थे।
वापस जीने से उतरते समय अचानक उनका पैर स्लिप हो गया। जिससे वह नीचे गिर गए। घटना मे उनके सर पर गंभीर चोटे आ गई। जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें पहले पास के निजी हॉस्पिटल ले गए।
जहाँ से डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने की बात कहकर हैलट रेफर कर दिया। हैलट मे देर रात को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाने का फ़ोर्स मौके पर पहुंचा और घटना की जाँच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी ने बताया की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घटना की जाँच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है अगर कोई तहरीर मिलती है तो जाँचकर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News