May 15, 2026

संवाददाता
कानपुर।  पनकी में शराब के नशे में धुत युवक को मां-बेटे समेत चार लोगों ने पीटकर मरणासन्न कर दिया। इस दौरान पत्नी ने देखा तो उसे बचाने का प्रयास किया और कल्याणपुर सीएचस में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत के चलते डाक्टरों ने हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान  उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
पनकी महावीर नगर निवासी 40 वर्षीय तेजवीर सिंह पेटिंग का काम करते थे। परिवार में पत्नी मीना और तीन बच्चे शिवा, शिवानी और डाली हैं। पत्नी ने बताया कि वह बाजार जा रही थी। इस दौरान बाजार के पास उसके पति तेजवीर नशे की हालत में सड़क किनारे पड़े थे। इस दौरान बाजार में आइसक्रीम बेचने वाले तीन युवकों और महिला ने उसके पति को पीटना शुरु कर दिया।यह देखकर उसने पति को बचाया।
इसके बाद वह घर चली गई कुछ देर बाद जब वह दोबारा गई तो पति बेसुध पड़े थे इस पर वह उन्हें कल्याणपुर सीएचसी ले गए। गंभीर हालत के चलते डाक्टरों ने उन्हें हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। जहां सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पनकी थाना प्रभारी दिनेश कुमार बिष्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News